Home गैजेट्स मिड-रेंज में तूफान मचाने आ रहा है Redmi Note 12T Pro, होगा...

मिड-रेंज में तूफान मचाने आ रहा है Redmi Note 12T Pro, होगा Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर

Redmi ने पिछले साल Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ Note 11T Pro लॉन्च किया था। डिवाइस को तब वैश्विक बाजार में Redmi K50i के रूप में लॉन्च किया गया था। इस साल भी कंपनी Redmi Note 12T Pro को Note 11T Pro के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। फोन को हाल ही में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। यहां से डिवाइस के प्रोसेसर समेत कई जानकारियां सामने आई हैं।

Redmi Note 12T Pro एक दमदार मिड-रेंज फोन होगा

Redmi Note 12 Pro को मॉडल नंबर 23054RA19C के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यहां से पता चलता है कि हैंडसेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें चार कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए, तीन कोर 3.0GHz पर और एक कोर 3.10GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ऐसे में यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर प्रतीत होता है।

गीकबेंच ने Redmi Note 12 Pro को 12GB रैम के साथ लिस्ट किया है। हालाँकि, लॉन्च के समय फोन के कुछ और रैम वेरिएंट के साथ आने की उम्मीद है। और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। गीकबेंच पर फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1224 और 3921 स्कोर किया।

पहले पता चला था कि Redmi Note 12T Pro फोन में 12GB रैम और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। और इसे भारत सहित वैश्विक बाजारों में Redmi K60i के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कुछ भी घोषित नहीं किया है। अब देखते हैं कि Redmi कब Note 12T Pro की लॉन्चिंग तारीख का ऐलान करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version